Explore

Search

September 17, 2025 9:43 am


लेटेस्ट न्यूज़

DRI की सूचना पर गांजा तस्कर महिलाएं गिरफ्तार : जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा 5 करोड़ का हाईड्रोपोनिक वीड (गांजा)

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई की सूचना पर कस्टम टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। कस्टम अधिकारियों ने दोनों महिलाओं के पास से 6 किलो हाइड्रोपोनिक वीड गांजा जब्त किया। आज दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया हैं। वहीं महिलाओं से हुई पूछताछ के बाद कस्टम की टीमें अपने स्तर पर मिली जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों महिलाएं बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट संख्या FD 130 से जयपुर उतरी थी। कल इन दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी मिलने पर इन्हे डिटेन कर पूछताछ की गई। लेकिन इन दोनों ने गांजा होने की कोई जानकारी नहीं दी। जिस पर इन के सामान की जांच की गई जिस पर टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। महिलाओं के ट्रॉली बैग से मिले गांजे की बाजार कीमत करीब 5करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। आप को बता दें कि करीब 10 दिन पहले पहले डीआरआई की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर ही हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने वाली एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया था। पिछले 10 दिन में दूसरी बार गांजे की खेल आ रही हैं।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर