Explore

Search

February 9, 2025 4:48 am


लेटेस्ट न्यूज़

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे ने शुरू की भूख हड़ताल : जेल शिफ्टिंग की रखी मांग; आरबीएम हॉस्पिटल में करवाया गया रूटीन चेकअप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी रोहित राठौड़ ने फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उसकी मांग है कि उसे भरतपुर की सेवर जेल से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। इससे पहले भी रोहित राठौड़ जेल शिफ्टिंग की मांग को लेकर 18 दिन भूख हड़ताल कर चुका है। वह करीब 8 महीने से सेवर जेल में बंद है।

सेवर जेल सुपरिटेडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि आज रोहित राठौड़ का आरबीएम अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाया गया है। कल(शुक्रवार) से उसने भूख हड़ताल की हुई है। उसकी मांग है कि उसे दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। आज पुलिस की सिक्योरिटी में उसे आरबीएम ले जाया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने उसका रूटीन चेकअप किया। फिलहाल उसे कोई परेशानी नहीं है।

इससे पहले भी रोहित राठौड़ ने करीब 6 महीने पहले 17 से 18 दिन की भूख हड़ताल की थी। उस दौरान भी उसकी मांग थी कि उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए।

9 अगस्त 2024 को रोहित राठौड़ ने भूख हड़ताल शुरू की थी। 13 अगस्त को अगस्त को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी में आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भी उसने इलाज लेने से मना कर दिया था। 15 अगस्त को जेल सुपरिटेंडेंट परमजीत सिंह द्वारा रोहित राठौड़ से समझाइश की गई। जिसके बाद वह इलाज लेने के लिए तैयार हुआ। 16 अगस्त को फिर से उसे सेवर जेल भेज दिया गया। जिसके बाद उसने 27 अगस्त को भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर