अलवर। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के अुनसार सोमवार को जिले भर के स्कूलों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। छात्र-छात्राओं के अलावा स्टाफ भी शामिल हुआ। जिला स्तर पर राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अलवर मनोज शर्मा ने की। मुख्य अतिथि नवरत्न जिला प्रचारक RSS नवरत्न व विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक RSS मयंक थे।
संस्था प्रधान डॉ.घनश्याम सैनी ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय में 1000 छात्र छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। सभी छात्र-छात्राओं ने मंत्र उच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार के सभी स्टेप पूरे किए। यशवंत स्कूल परिक्षेत्र के समस्त विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में तीन योग अभ्यास प्राणायाम, कपालभाति व अनुलोम-विलोम का प्रदर्शन भी समस्त विद्यार्थियों ने किया।
मुख्य अतिथि नवरत्न जिला प्रचारक ने सूर्य नमस्कार व योग दिवस की उपलब्धियाें को बताया। कहा कि भारतीय संस्कृति व जीवन शैली में इनकी बड़ी अहमितय है। नगर प्रचारक मयंक ने योग से समाधि जीवन यात्रा का संक्षिप्त वृतांत बताया। योग शास्त्रों के अध्ययन पर आधारित वृतांत प्रस्तुत किया। योग और सूर्य नमस्कार जैसे व्यायाम जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने योग दिवस के माध्यम से प्रतिदिन प्रार्थना स्थल में विद्यार्थियों को योग अभ्यास करने पर जोर दिया।