Explore

Search

February 17, 2026 12:07 am


सुजानगढ़ में सड़क किनारे मिला नवजात : रोने की आवाज सुनकर पहुंचा था अस्पताल का हेल्थ मैनेजर, कंबल में लिपटा मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले के सुजानगढ़ में गोपालपुरा रोड स्थित मेगा हाईवे पर एक नवजात बच्चा कंबल में लिपटा हुआ मिला। सुबह साढ़े 6 बजे हेल्थ मैनेजर ओमप्रकाश से सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था ‘हारे का सहारा’ के कार्यकर्ता श्याम स्वर्णकार तुरंत मौके पर पहुंचे। श्याम स्वर्णकार ने बताया- सुबह साढ़े 6 बजे सुजानगढ़ अस्पताल के हेल्थ मैनेजर ओमप्रकाश वहां से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोपालपुरा रोड के पास मेगा हाईवे पर बच्चे के रोने की आवाज सुनी। इस पर वे सड़क किनारे पहुंचे तो एक कंबल में नवजात बच्चा रखा हुआ था। इस पर उन्होंने तुरंत मुझे सूचना दी। इस पर बाइक से मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चे को सुजानगढ़ के फतेहपुरिया जनाना अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार आधी रात को हुआ जन्म- डॉक्टर

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा चौहान और मेडिकल स्टाफ की टीम ने उसे एनबीएसयू में भर्ती कर स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों के अनुसार ढाई किलो वजन का यह मेल शिशु पूरी तरह स्वस्थ है और इसका जन्म सोमवार की आधी रात को हुआ है। किसी हॉस्पिटल या क्लिनिक में ही सुरक्षित प्रसव हुआ है। इस समय जनाना अस्पताल का स्टाफ बच्चे की पूरी देखभाल कर रहा है और उसे नियमित रूप से दूध पिला रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के हेड कॉन्स्टेबल सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सतबीर सिंह ने बताया- नवजात को सड़क पर छोड़ने को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर