Explore

Search

March 13, 2026 6:13 pm


25 सौ रुपए का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार : 4 महीने से चल रहा था फरार, मिश्रौली थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले की मिश्रौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अफीम तस्करी के मामले में वांछित टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भैरूसिंह (35) पर पुलिस ने 2500 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और वह पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था।

मिश्रौली थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी भैरूसिंह पुत्र चन्द्र सिंह सौध्या राजपूत भवानीमंडी थाना क्षेत्र के मोगरा गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी भवानीमंडी थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में की गई है।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। 12 सितंबर 2024 को भवानीमंडी थाने में दर्ज मामले में आरोपी अफीम की आपूर्ति में संलिप्त था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर