Explore

Search

March 28, 2026 10:44 am


सगाई के दिन एक्सीडेंट में युवक की मौत : परिवार के 3 लोगों ने एक साथ दम तोड़ा, एयरबैग खुलने से एक गाड़ी में बैठे लोग बचे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले में 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा मंगलवार शाम 6 बजे मांगरोल (बारां)-श्योपुर (मध्य प्रदेश) स्टेट हाईवे पर मऊ बालाजी के पास हुआ। हादसे में मरने वाले युवक की आज ही सगाई हुई थी।

मांगरोल सीआई महेंद्र मीना ने बताया कि हादसे में मांगरोल के बंबोरी कला निवासी पराग (23) और देवकरण (65), उसके भाई बद्रीलाल (50) की मौत हो गई। जीवनलाल (63) और विष्णु (3) घायल हो गए। इनको मांगरोल अस्पताल ले गए थे, जहां से बारां रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया- दोनों कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गए। कार ड्राइवर समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए।

सगाई समारोह से लौट रहे थे

पुलिस ने बताया- हादसे में मरने वाले तीनों और घायल एक ही परिवार से है। सभी पराग की सगाई समारोह में सीसवाली गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे में प्रयाग की भी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर