Explore

Search

July 8, 2025 2:58 pm


पूर्व सांसद महेंद्रा कुमारी की जयंती : जितेंद्र सिंह बोले- मां को जीवों से प्यार था, एक बार शेरनी खरीदकर लाई थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मां महेंद्रा कुमारी की जयंती पर गुरुवार को पूरा परिवार सागर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचा। पूर्व सांसद अपनी पत्नी अंबिका के अलावा दोनों बेटियां और बेटे के साथ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा- वे हमेशा गरीब व्यक्ति और जीव जंतुओं के प्रति विशेष लगाव रखती थी। उनका पशु-पक्षियों के प्रति बहुत प्रेम था। जब वे छोटे थे। तब उनकी मां अहमदाबाद के सर्कस से एक शेरनी को खरीदकर फूलबाग वाले घर पर ले आई थी।

इसका कारण था कि सकर्स में शेरनी के साथ अत्याचार हो रहा था। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। यह उनसे देखा नहीं गया तो शेरनी को अलवर लेकर आ गई। उसके बाद शेरनी अलवर के फूल बाग में रही। यहां उसने दो शावक भी जन्मे थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

अलवर में करवाए विकास के काम

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- मां को कोई भी परेशान नजर आता था तो उनकी सुनती थी। वे सांसद भी बनी। अलवर में उन्होंने विकास भी कराया। मथुरा रेलवे लाइन हो या जिंदोली घाटी की सुरंग जैसे विकास के काम भी कराए। उनको अलवर की जनता ने एक नेता के रूप में नहीं एक मां के रूप में ज्यादा देखा है।

जीवों से बहुत प्यार था

कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया- युवरानी महिंद्रा कुमारी को जीवों से ज्यादा प्रेम था। वहीं उनकी याद में हर साल यह कार्यक्रम होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी मां के बताए रास्ते पर चलकर जिले का खूब विकास कराया है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश मिश्रा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी, वरिष्ठ नेता से एस आर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर