Explore

Search

August 3, 2025 5:58 pm


दोहिती की शादी में जाती नानी की मौत, नाना घायल : दोनों बाइक पर थे सवार, तेज स्पीड में वैन ने मारी टक्कर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। बाइक सवार पति-पत्नी की वैन की टक्कर से घायल हो गए। हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। वहीं उनके पति का इलाज चल रहा है। दोनों अपनी नातिन की शादी में जा रहे थे। हादसा अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव का है।

हादसे में नौगावां थाना क्षेत्र के भम्बी का बास निवासी भग्गो देवी (55) की मौत हुई है। वहीं उनके पति अमर सिंह राजपूत (60) घायल हुए है।

उनके दामाद बलवीर सिंह ने बताया- दोनों बाइक पर समुंडिया खेड़ा अपनी नवासी की शादी में जा रहे थे। रास्ते में रामगढ़ के पास निवाली गांव में तेज गति से आ रही ईको वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को घायल हालत में रामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से अलवर रेफर किया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर