Explore

Search

July 7, 2025 12:42 am


4 साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश धरा : अपहरण और जानलेवा हमले में था वांछित, चामुंडा माता मंदिर के पास से गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। करौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सकरघटा स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास से 54 वर्षीय महेंद्र गुर्जर को पकड़ा।

थानाधिकारी नीरज शर्मा के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। 11 अप्रैल को दर्ज एक मामले में आरोपी ने अपने साथियों के साथ एक व्यक्ति के घर में घुसकर फायरिंग की और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल और गले का पेंडल लूट लिया और उसे कोरीपुरा के पास छोड़ दिया।

इसी तरह 12 मई 2022 को रात करीब ढाई बजे आरोपी ने 10-12 साथियों के साथ रविंद्र सिंह पर जानलेवा हमला किया। पशु बाड़े में सो रहे रविंद्र पर लाठी, धारदार हथियार और बंदूक से हमला किया गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। घायल रविंद्र को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल परमजीत और राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम में थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा, एएसआई गंभीर सिंह, कॉन्स्टेबल दीपेश, जयवीर और रविंद्र शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर