Explore

Search

March 15, 2025 4:25 am


अफीम तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार : 1.6 किलो अफीम की जब्त, कई दिनों से चल रहा था फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रठांजना थाना क्षेत्र से 12 मार्च को पुलिस ने एक व्यक्ति कमलेश लबाना (32) को 1.6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम जगदीश तैली ने राजेंद्र सिंह के माध्यम से कमलेश को सप्लाई की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी जगदीश तैली फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय जगदीश तैली को रठांजना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर