Explore

Search

February 15, 2026 11:19 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : शादी समारोह से गांव जा रहा थे, बीच रास्ते में हुआ हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ब्यावर जिले के आगेवा (जैतारण) निवासी श्यामसिंह पुत्र मोतीसिंह अपनी पत्नी कैलाश कंवर के साथ पाली अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में आए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर जाडन के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन और परिचित बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

किसी वाहन ने टक्कर मार नहीं पता

हादसे में दोनों पति-पत्नी बेसुध हो गए। घटना के बाद उन्हें होश बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचने पर ही आया। उनकी बाइक से कौनसा वाहन टकराया इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर