Explore

Search

January 23, 2026 9:43 am


चोरों ने उडाए घर के अंदर से 5 लाख नगदी : परिवार शादी में गुजरात गया हुआ था, वापस पहुंचे तो ताले टूटे मिले

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में स्थित घर के अंदर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर घर में रखे 5 लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गुजरात गया हुआ था। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शादी से लौटे तो सामान बिखरा मिला

तोपदड़ा निवासी वर्षा ने बताया कि पूरा परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गुजरात गया हुआ था। 26 तारीख को शादी में गए हुए थे। जब वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और मौका मुआयना किया गया।

पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर एक बैग में 5 लाख रुपए नगदी रखी हुई थी। रेकी करते हुए पूरा बेग चोरी कर फरार हो गए। नगदी घर का कंस्ट्रक्शन करवाने के लिए रखी हुई थी। इसकी शिकायत क्लॉक टावर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर