टोंक। जिले के लांबाहरिसिंह थाना इलाके में गुरुवार को पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पति आज रात को दूसरी शादी करने जा रहा है। पति की इस दूसरी शादी को रुकवाने के लिए पहली पत्नी ने लांबाहरिसिंह थाने में आज ही रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाने में दी गई रिपोर्ट में पीड़िता सुशीला जाट ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2013 को उमेश चौधरी हाल निवासी गोमती नगर सांगानेर के साथ हुआ था। 2 साल तक तो वैवाहिक जीवन ठीक रहा, लेकिन करीब 10 साल पहले उसके लड़की हुई तो पति और ससुराल पक्ष के लोग रुखा व्यवहार करने लगे। दहेज प्रताड़ना भी करने लगे। कुछ समय बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद करीब 10 साल से पीड़िता मायके में रह रही है। दोनों में विवाद को लेकर हाईकोर्ट में केस भी चल रहा है। उसके बावजूद आरोपी पति बिना तलाक हुए दूसरी शादी लांबाहरिसिंह थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में कर रहा है। गुरुवार रात को वह दूसरी लड़की से विवाह बंधन में बंधने जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई कि इस शादी को रोक कर उसका जीवन बचाए। दस साल की बच्ची है। कैसे उसका लालन—पालन करूंगी। इसको लेकर महिला के परिजनों ने भी उनकी लड़की के पति की दूसरी शादी करने से रोकने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़
Yuoto Vape – The Best Disposable E-Cigarette
March 15, 2026
2:16 pm
Discover the Most Stunning dubai escort For a Night Out
March 15, 2026
2:16 pm
Fashionable Uniform: Creating Communication and Identification for Your Performance Group
March 15, 2026
2:08 pm

पति की दूसरी शादी रुकवाने की लगाई गुहार : 12 साल पहले हुई शादी, 10 साल से मायके में रह रही
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

