Explore

Search

March 15, 2026 6:22 pm


कुएं में मिली विवाहित महिला की लाश : पति ने पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी, अब तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले के बकानी थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पांच दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के परिवार ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बासखोईरा निवासी रोशन लोधा ने 15 फरवरी को पत्नी रीना लोधा (21) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह कुछ महिलाओं ने कुएं में शव देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकालकर झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बकानी थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद के अनुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के परिवार ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पति रोशन लोधा दौसा जिले में एक कंपनी में मजदूरी करता है। रीना का विवाह 2022 में हुआ था और उसकी एक 2 वर्षीय बेटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर