जयपुर। जिले में इंस्टाग्राम फ्रेंड के एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर मारपीट की। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल संतोष कर रही हैं। पुलिस ने बताया-करणी विहार की रहने वाली 26 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि करीब 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। बातचीत होने के चलते दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अक्सर मोबाइल कॉल पर भी एक-दूसरे से बातचीत होती रहती थी। 18 फरवरी को दोपहर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने धोखे से मिलने के बहाने उसे बुलाया। दोपहर करीब 1:30 बजे मिलने के लिए बजरी मंडी रोड पहुंची। मिलने पहुंचने पर आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट की। उसके साथ मौजूद साथी ने भी गाली-गलौच कर मारपीट करने की कोशिश की। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड व उसकी साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Tips on how To Change A Hoover Dimension Vacuum Drive Belt
February 20, 2026
10:54 am
Something Fascinating Occurred After Taking Motion On These 5 ขายยาสอด Suggestions
February 20, 2026
10:30 am
Easy Methods to Thread An LS2026 Brother Sewing Machine
February 20, 2026
10:30 am

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने की युवती से छेड़छाड़ : धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, गाली-गलौच कर की मारपीट
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

