Explore

Search

February 20, 2026 9:21 am


पांच साल से फरार वारंटी गिरफ्तार : आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला है दर्ज, पूछताछ कर रही पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डाबी थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे वारंटी देवीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा का मार्गदर्शन मिला। पुलिस उप अधीक्षक हेमंत गौतम के सुपरविजन में डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी देवीलाल पुत्र पन्नालाल भील निवासी धनेश्वर के खिलाफ जिला एवं सेशन न्यायाधीश बूंदी की अदालत से केस नंबर 56/2018 में गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस टीम ने आ सूचना संकलन और कड़ी मेहनत से उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल छोटूलाल, कॉन्स्टेबल मनराम और कॉन्स्टेबल मुकेश शामिल रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर