Explore

Search

March 15, 2026 8:18 pm


9.20 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार : बिना नंबर की बाइक से कर रहा था तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के नोहर में पुलिस ने जिला विशेष टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने साहवा तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 9.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान महबूब (40) के रूप में हुई है। वह नोहर के वार्ड 26, धक्का बस्ती मोमिनपुरा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस, चोरी और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं।

एसआई रमेश पन्नू के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार शाम को यह कार्रवाई की। आरोपी बिना नंबर की बाइक पर सवार था। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच खुइयां पुलिस थाना प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद पांडर कर रहे हैं। कार्रवाई में एसआई रमेश पन्नू के अलावा कॉन्स्टेबल मेवासिंह, प्रमोद कुमार, तिलोकाराम, कुलदीप और संदीप कुमार शामिल थे। जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर