झालावाड़। जिले में भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा भी मौजूद रहे। राजे ने जिलाध्यक्ष शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। उन्होंने राजे को आश्वासन दिया कि वह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की थीम पर काम करेंगे। साथ ही सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। हाल ही में भाजपा ने हर्षवर्धन शर्मा को झालावाड़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा को वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
С благодарностью.
March 15, 2026
5:17 pm
Vaping Imposing ‘Terrible Burden’ On Younger People – Researcher
March 15, 2026
5:11 pm
My Experience with Sqirk Online: 100% Browser-Based
March 15, 2026
5:05 pm
Answers about Q&A
March 15, 2026
5:03 pm

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने राजे से की मुलाकात : वसुंधरा ने माला पहनाकर किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का दिया आश्वासन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

