झालावाड़। जिले के असनावर में एक मजदूर की पानी समझकर एसिड पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भारत बेरवा (35) नाम के व्यक्ति ने 20 फरवरी को पानी की बोतल समझकर एसिड पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह तुरंत घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल असनावर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। असनावर थाने के एएसआई भंवर सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में एक लड़का और एक लड़की है। वह मजदूरी का काम करता था।

लेटेस्ट न्यूज़
Give up Smoking Timeline: What Happens Whenever you Give up?
March 15, 2026
6:49 pm
DV File Conversions: When To Use FileViewPro
March 15, 2026
6:44 pm
An IG Profile Account Is Associated to an FB Account — Precisely What Ought To You Execute?
March 15, 2026
6:40 pm
Make Money Online With These Some Tips!
March 15, 2026
6:38 pm

युवक ने पानी समझकर पिया एसिड, तबीयत बिगड़ी : अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, संदिग्ध मौत का मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

