प्रतापगढ़। जिले के बगवास में शुक्रवार रात एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मण गायरी की दुकान में रात करीब 1 बजे आग लगी। इस घटना में लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा डी-फ्रीज, फ्रिज, किराना सामान, दूध, काउंटर शोकेज सहित कई सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
लक्ष्मण गायरी ने आरोप लगाया है कि यह घटना उनकी दुकान को निशाना बनाने के लिए पुरानी रंजिश के चलते की गई है। उन्होंने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नगर परिषद के फायर इंचार्ज सावन चनाल के अनुसार शनिवार सुबह 11:30 बजे दमकल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।