Explore

Search

July 16, 2025 12:33 am


फतहसागर झील में तैरता मिला महिला का शव : मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने सबसे पहले देखा, सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। शहर के फतहसागर झील में आज सुबह एक महिला का तैरता हुआ शव मिला। सुबह—सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को जब शव दिखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी। बाद में सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आज सुबह करीब सात बजे फतहसागर झील के काले किवाड़ के पास झील में तैरते हुए एक महिला का शव दिखा। वहां घूम रहे लोगों ने शोर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। उनमें से किसी ने सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम से सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी।

बाद में मौके पर टीम और अम्बामाता पुलिस भी पहुंच गई। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। बताते है कि मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल है। महिला ने यलो कलर का शूट पहन रखा था। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने शव पुलिस को सुर्पुद किया और पुलिस शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी लेकर गई। महिला के शव की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सिविल डिफेंस की टीम में गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, हितेश सोलंकी, कैलाश गमेती, मुकेश सेन, वाहन चालक सुरेश सालवी आदि शामिल थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर