उदयपुर। जिले की ऋषभदेव पुलिस ने उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर कानूवाडा ओवरब्रिज के पास एक बदमाश को हवा में चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया- डूंगरपुर के मालपुर निवासी सुनील पुत्र थानेश्वर कटारा को गिरफ्तार किया और उससे चाकू और बाइक को जब्त किया है। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कानूवाड़ा ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक पर बैठकर हवा में चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। करीब 20 साल का युवक ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर बाइक के पास खड़ा होकर हवा में चाकू लहराते हुए धमका रहा था। युवक वहां से गुजर रहे लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़
Substitutes For Tasso Ham
March 13, 2026
4:21 pm
7 Best Practices For Vapor Kits 1000w
March 13, 2026
4:20 pm
Real-Life Use Cases for 123 Files and FileViewPro
March 13, 2026
4:19 pm
5 Problems Everyone Has With 20 Mg Nicotine Vape Juice Tips on how to Solved Them
March 13, 2026
4:17 pm

चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाला गिरफ्तार : जान से मारने की दे रहा था धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

