Explore

Search

July 8, 2025 2:43 am


चित्तौड़गढ़ – उदयपुर हाइवे पर पड़ी मिली एक महिला की लाश : गर्दन में है खरोंच के निशान, मर्डर की जताई आशंका

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाइवे के हाज्या खेड़ी पुलिया पर देर रात को एक महिला की लाश पड़ी हुई मिली। लाश को देखते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शंका जताई जा रही है कि महिला की कही ओर हत्या की गई है और उसकी लाश को यहां लाकर डाला गया। सूचना मिलते ही मौके पर डिप्टी अनिल शर्मा, थानाधिकारी धर्मराज मीना मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर महिला के परिजन चित्तौड़गढ़ पहुंचे। महिला उदयपुर जिले की रहने वाली थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामला भदेसर थाना क्षेत्र का है। भदेसर के हाज्या पुलिया पर गुरुवार देर रात को एक अधेड़ उम्र की महिला की लाश पड़ी हुई मिली। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर भदेसर थाना पुलिस पहुंची। शव को 108 एम्बुलेंस की मदद से चित्तौड़गढ़ लाया गया और मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी धर्मराज मीना ने बताया कि रात को ही सभी ग्रुप्स में महिला का फोटो सर्कुलेट कर दिया था। ग्रुप के जरिए ही परिजनों का पता चला। परिजनों ने महिला की पहचान की। महिला की पहचान रुंदेड़ा, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर निवासी मीना बाई (53) पत्नी हुकमी चंद के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि शंका है कि महिला का मर्डर किया गया है। सभी संभावनाओं के हिसाब से जांच की जाएगी। महिला के शरीर में अन्य कोई चोट के निशान नहीं थे। जबकि गर्दन में खरोंच के निशान पाए गए है। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के बेटे विनोद मेनारिया द्वारा दिए गए रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम लगभग 5 बजे मीना बाई अपने गांव में ही जाने की बात बोलकर निकली थी। रात को काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर फोन किया लेकिन फोन भी बंद मिला। इधर-उधर काफी ढूंढने के बाद भी जब मीना बाई नहीं मिली तो गुमशुदगी की रिपोर्ट वल्लभनगर थाने में दी। रात को सोशल मीडिया के जरिए जब विनोद मेनारिया को अपनी मां के बारे में पता चला तो उन्होंने भदेसर पुलिस से कांटेक्ट किया। महिला के गर्दन में खरोंच के निशान थे इससे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि मामला लूट का भी हो सकता है। फिलहाल महिला का किडनैप हुआ या कोई अन्य बात है, हत्या कैसे हुई, कोई परिचित था या अनजान, पुलिस हर पहलुओं से जांच करने में जुटी है। माना जा रहा है मीना बाई की हत्या कर उनकी लाश को यहां डाला गया। मीना बाई के पति हुकमी चंद पिछले कई सालों से मुंबई में कुक का काम करते थे। पिछले दो सालों से वो वापस भदेसर आ गए। अभी 5 दिन पहले ही उन्होंने मुंबई में फिर से नौकरी की शुरुआत की थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर