Explore

Search

March 4, 2026 10:26 pm


मकान में मिला शव, चेहरा बिगड़ा हुआ : भांजा बोला- मामा का घर हड़पना चाहती थी महिला, अनहोनी का शक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में मकान में एक व्यक्ति का शव मिला है। चेहरा बिगड़ा हुआ था और खून निकल रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। फिलहाल मौत का कारण सामने नहीं आया है। मृतक व्यक्ति किशोर (53) खारी बावड़ी इलाके में रहता था और अविवाहित था। मकान में अकेला ही रहता था। प्राइवेट काम व मजदूरी करता था। भांजे आकाश ने बताया- देर रात 12 बजे करीब उसकी दीदी के पास किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने मामा की हालत के बारे में बताया। मामा अक्सर शराब पीते थे। इस कारण सुबह जाकर देखा तो वो मकान में अचेत पड़े थे। उनके चेहरा बिगड़ा हुआ था, खून निकल रहा था। एक उंगली पर हल्का से कट लगा हुआ था,वहां से हल्का खून दिख रहा था।

इसकी सूचना पुलिस को दी। पहले पुलिस की ट्रैकर आई। बाद में थाने की पुलिस पहुंची। डेड बॉडी को हॉस्पिटल लाए। आकाश ने बताया कि मामा के खारी बावड़ी इलाके में दो मकान है। कोई महिला मकान हड़पना चाहती है। ये बात मामा ने एक महीने पहले बताई थी। उन्हें अंदेशा है कि मामा के साथ कुछ गलत हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। रेलवे कॉलोनी थाना ASI अब्दुल लतीफ ने बताया कि मृतक के जीजा राजू ने बताया कि किशोरी लाल शराब पीता था। आज वो सीढ़ियों के पास मुंह के बल पड़ा हुआ था। जिसे उठाकर कमरे में ले गया। किशोरी लाल के घर पर बहुत सारी शराब की खाली बोतल पड़ी थी। मौत के कारणों की जांच के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर