Explore

Search

July 8, 2025 3:03 pm


ट्रॉली बैग से लाखों के गहने गायब : मां-बेटी का सामान चोरी, नामजद मामला दर्ज

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के पीलीबंगा से संगरिया में अपने रिश्तेदार के पास आई मां-बेटी के पास मौजूद ट्रॉली बैग से सोने के गहने चोरी हो गए। बेटी ने एक युवक पर शक जताते हुए उसके खिलाफ संगरिया पुलिस थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एएसआई किशोर सिंह ने बताया कि इशिता चौहान (20) पुत्री पवित्र मोहन चौहान निवासी वार्ड 11, भैरव मंदिर के पास, पीलीबंगा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसकी मां गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पीलीबंगा से रेलगाड़ी में सवार होकर संगरिया पहुंचे। वह अपनी माता के साथ संगरिया में ताई मंजू देवी चौहान के भाई मनोज कुमार गहलोत के घर पहुंची। उसे और उसकी माता को वार्ड 24 में मनोज कुमार गहलोत के घर के सामने वाले मकान के मालिक ने अपने मकान के पीछे बने कमरे में रुकवाया। वहां पर पहुंचकर एक कमरे में उन्होंने चार ट्रॉली बैग, एक कम्बल का बैग, एक हैंड बैग पर्स रख दिया। वापस कमरे से निकलते समय उन्होंने लाल रंग के ट्रॉली बैग जिसमें उसकी मां और बड़ी बहन के गहने थे, उसके ताला लगाया। यह ताला उसे उसकी ताई की बहन के लड़के रामजी की ओर से दिया गया। उसके बाद एक ताला रामजी की ओर से दिया गया था। रामजी को कमरे के गेट पर ताला लगाने का कहकर वह और उसकी मां खाना खाने मनोज कुमार गहलोत के घर चले गए।

खाना खाने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस कमरे में पहुंचे। उसकी मां ने कुछ सामान निकालने के लिए जब बैग खोला तो उसमें से सोने के गहने गायब थे। गायब गहनों में उसकी बहन का एक फुल सेट जिसमें आड, एक अंगूठी, एक जोड़ी कानों का लम्बा हार, एक रखड़ी, दोनों हाथों की पौची, एक माथा पट्टी, एक नथ, एक डिब्बी में उसकी माता के गहने जिनमें दो सोने के सेट, दो जोड़ी कानों के गहने, दो अंगूठियां शामिल थीं। उस ट्रॉली बैग में इन चोरी हुए गहनों के अलावा एक और डिब्बी थी जो उसी बैग में कपड़ों के नीचे दबी हुई मिली। शेष तीन डिब्बियां जिनमें उसकी बड़ी बहन चेष्टा और माताजी शुदा देवी के सोने के गहने थे, बैग में नहीं मिले। उन्हें शक है कि यह गहने रामजी की ओर से चुराए गए हैं। पुलिस ने रामजी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर