Explore

Search

March 12, 2026 11:53 pm


अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की कार्रवाई : समरानिया में जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त, कुंजैड में अवैध बजरी से भरा वाहन पकड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। जिले में अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा और बारां की संयुक्त टीम ने रविवार रात को समरानिया और कुंजैड में छापेमारी की। समरानिया में टीम ने अवैध मुरम खनन करते एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। साथ ही मध्य प्रदेश से अवैध रूप से स्टोन-डस्ट ला रहे दो वाहनों को भी पकड़ा। कुंजैड में अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया। खनन विभाग कोटा के फोरमैन गोविंद प्रसाद शर्मा और बारां फोरमैन अंशुमान मीना ने बताया कि जिले में अवैध खनन की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुंजैड चौकी के एएसआई कैलाश मीणा भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो अन्य वाहन जब्त किए गए हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर