Explore

Search

February 17, 2026 12:34 pm


चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े : बजाजा बाजार में दो से नकदी और सामान चोरी, पुलिस ने किया मौका मुआयना

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

करौली। जिले के बजाजा बाजार में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों से चोर नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। तीसरी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास विफल रहा। व्यापारियों को सुबह दुकानों की शटर खुली मिली तो घटना का पता चला। चोरों ने नरेश बजाज की कपड़े की दुकान और खेमचंद की किराना दुकान से नकदी और सामान चुराया। राम बख्श धन्ना बजाज की दुकान में चोरी का प्रयास नाकाम रहा।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी आध्यात्म गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले चित्रकूट नगर में दो दिन पूर्व एक घर से सात लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था। वह परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। दोनों मामलों में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर