भीलवाड़ा। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने भीलवाड़ा आज सुबह रेड की है। रेड की कार्रवाई स्क्रैप कारोबारी एवं कांग्रेस नेता ओम नारायणीवाल पर की गई है। सुबह में टीम के करीब आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं। डीजीजीआई की टीम भीलवाड़ा में नारायणीवाल की घर और तीन जगहों पर कार्रवाई कर रही है। इनमें उनकी फर्म भीलवाड़ा स्क्रैप और कामधेनु सरिया के दो गोदामों पर कार्रवाई की गई है। नारायणीवाल के पास भीलवाड़ा में कामधेनु सरिया की भी डीलरशिप है फिलहाल टीम द्वारा कोई जानकारी इस कार्रवाई के संबंध में साझा नहीं की है। आज सुबह डीजीजीआई की टीम भीलवाड़ा पहुंची और नारायणीवाल के लगभग सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। गांधी नगर मिर्च मंडी के पास भीलवाड़ा स्क्रैप के नाम से संचालित फर्म पर कार्रवाई की सूचना के बाद दूसरे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने इस कार्रवाई संबंध में फिलहाल कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और कार्रवाई जारी है। ओम नारायणीवाल ने भीलवाड़ा विधानसभा सीट से 2023 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे। इससे पहले भी वह 2018 के विधानसभा चुनाव में भी निर्दलीय लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। नारायणीवाल भीलवाड़ा नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Часто задаваемые вопросы по пленкам для ламинирования
March 13, 2026
5:31 pm
Learn In Regards to The DANGERS OF
March 13, 2026
5:29 pm
What you know Latest Hot News?
March 13, 2026
5:25 pm

कांग्रेस नेता के ठिकानों पर रेड : डीजीजीआई की कार्रवाई, घर और गोदामों पर सुबह पहुंची टीम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

