कोटा। बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में बाइकों की आपस में भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक विक्रम (19) बूंदी जिले के कांजरी सिलोर गांव का रहने वाला था। तीन महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। परिजन इसी साल उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। दबलाना थाना हेड कॉन्स्टेबल रामचरण ने बताया कि विक्रम बुधवार को किसी काम से बाइक से दबलाना थाना क्षेत्र के ठिकरदा गांव में गया था। वहां दो बाइकें आपस में टकरा गई । घायल हालत में परिजन उसे कोटा के निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। फ़िलहाल हादसे के कारण सामने नही आए है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Крупные призы в онлайн казино
February 17, 2026
7:13 am
Kritik] zum Thema [Glücksspiel
February 17, 2026
7:08 am
Рассекречиваем секреты бонусов интернет-казино casino cryptoboss, которые вам следует знать
February 17, 2026
7:01 am
The Last of Us Part II, Ghost of Tsushima and Dreams Will Have Panels at PlayStation Experience
February 17, 2026
6:58 am

कोटा में आमने-सामने भिड़ी बाइक, 1 की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

