Explore

Search

January 22, 2026 10:58 pm


फोन पर बात करते कमरे में गया युवक, फंदे पर लटका : परिजनों ने लड़के-लड़कियों पर परेशान करने का लगाया आरोप, प्राइवेट जॉब करता था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में ही सुसाइड कर लिया। युवक पुरोहित जी की टापरी इलाके में रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। कुछ दिन से जॉब पर नहीं जा रहा था। परिजनों ने एक युवती व लड़कों पर धमकाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने युवक के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की मांग की है। रेलवे कॉलोनी थाना एएसआई बृजलाल ने बताया- युवक गौरव शर्मा (22) ने रात 9 बजे के करीब घर में फांसी लगाई। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। मंमेरे भाई प्रवेश ने बताया- गौरव मूलरूप स्व बूंदी का रहने वाला है। 2007 में उसके पिता की मौत हो गई थी। तब से ही अपनी मम्मी के साथ नाना-नानी के पास कोटा में रह रहा था। गौरव की मम्मी काफी साल से प्राइवेट जॉब में थी। एक सप्ताह पहले ही उनकी जॉब छूट गई। तब से गौरव तनाव में था। गौरव भी प्राइवेट जॉब पर नहीं जा रहा था। उसे कोई युवती और लड़के धमकाते थे। 16 फरवरी को नाना के साथ उसकी मम्मी महाकुंभ में गई थी।

पीछे कुछ लड़कों ने गौरव को धमकाया था। उसे झूठे केस में फंसाने की मांग करते हुए पैसे मांगते थे। गुरुवार रात को गौरव छत पर किसी से फोन पर बात कर रहा था। बात करते-करते नीचे आया। उसकी मम्मी के कमरे (पार्लर) में चला गया। उसने कमरे में जाकर पंखे से फांसी लगा ली। पता लगने पर उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। गौरव के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। हमारी मांग है कि गौरव के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच हो। तभी असलियत सामने आएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर