Explore

Search

February 27, 2026 11:58 am


ट्रेन की चपेट में ओन से लेपर्ड की मौत : रेलवे लाइन के पास दो दिन पुराना शव मिला, अंतिम संस्कार करवाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। राजगढ़-बांदीकुई के बीच स्थित गोठ गांव में ट्रेन की चपेट में आने से नर लेपर्ड की मौत हो गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया- घटना सोमवार की है। गोठ गांव में लेपर्ड के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सहायक वनपाल दिलीप कुमार ने मौके पर जाकर देखा तो रेलवे लाइन के पास ही लेपर्ड का शव पड़ा था, जिसे रेंज परिसर लाया गया।

फौजदार ने बताया- मृत नर लेपर्ड का शव करीब दो-तीन दिन पुराना लगता है, जिसकी उम्र करीब ढाई साल थी। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मोहनलाल मीना, सकट के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता व ढिगावड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार मीना के गठित मेडिकल बोर्ड से लेपर्ड का पोस्टमॉर्टम कराकर राजगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तहसीलदार वीपी सिंह नरूका, एएसआई हीरालाल, सहायक वन संरक्षक प्रशान्त कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर