चूरू। जिले के सदर थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी फाटक के पास सोमवार रात को दो युवकों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने पर दोनों पुलिस से भी उलझने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल कमांडो संजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा के भटूकला के रहने वाले जगवीर सिंह (20) और अंकुश (21) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों युवक नशे की हालत में थे। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। उल्टा पुलिस से भी उलझने लगे। इस पर दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश करेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हरियाणा के रहने वाले ये दोनों युवक चूरू में किस काम से आए थे और झगड़े का कारण क्या था। इस मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
888Starz o‘yin maydonida mobil ilova, xavfsizlik va bonuslar yordamida o‘yin tajribangizni yangilang!
February 27, 2026
8:55 am
Vulkanspiele kod promocyjny: Jak otrzymać bonus startowy i spełnić warunki
February 27, 2026
8:55 am

नशे में धुत दो युवकों ने किया हंगामा : समझाने पर पुलिस से भी उलझे, शांतिभंग में गिरफ्तार; कोर्ट में करेंगे पेश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

