Explore

Search

February 27, 2026 6:24 am


बेटा-बेटी को साथ लेकर चली गई महिला : 2 दिन से ढूंढ रहा परिवार,पुलिस जुटी जांच में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 37 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला दो दिन पहले सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला अपनी बेटी और बेटे को भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी 37 साल की पत्नी 10 मार्च की सुबह 5 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जो अपने साथ 12 साल के बेटे और 10 साल की लड़की को भी लेकर चली गई। पूरे परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

वहीं जिले में एक 20 साल की युवती की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 10 मार्च की रात उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जब बेटी घर पर नहीं दिखी तो परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर