Explore

Search

February 11, 2026 10:42 pm


लेटेस्ट न्यूज़

जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार : तीन महीने से चल रहे थे फरार, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में तीन महीने से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि डाबी थाना पुलिस ने बच्चन, राजकुमार उर्फ मनोहर और लाभचन्द उर्फ लाबु को गिरफ्तार किया है। पीड़ित और उनकी पत्नी 18 दिसंबर 2024 को अपने घर पर थे। गांव के नैना ने उन्हें बाड़े में बुलाया। वहां पंच-पटेल मौजूद थे। आरोपियों ने रास्ते को लेकर विवाद शुरू किया। पीड़ित ने कहा कि यह उनके बाड़े का आम रास्ता है।

इसी बात पर आरोपी बच्चन, लाभू, मनोहर, राहुल और साबू ने पीड़ित दंपती के साथ गाली-गलौच की। फिर पथराव कर दिया। इस हमले में पीड़ित की पत्नी गीता के सिर और बाएं हाथ पर चोट आई। पीड़ित के भी सिर पर पत्थर लगा। मौके पर मौजूद लाभू और लोकेश ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीन महीने की कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर