Explore

Search

March 13, 2025 7:20 pm


लेटेस्ट न्यूज़

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उड़े होली के रंग : नाचते-गाते हुए बीएसएफ जवानों ने बॉर्डर पर मनाई होली, देशवासियों को दी बधाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जैसलमेर होली का त्योहार देश दुनिया में मनाया जा रहा है। जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी रंगों का त्योहार होली मनाया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फिर बॉलीवुड के फेमस गानों पर डांस किया। इस दौरान सभी जवानों व अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और होली की शुभकामना दी। सभी ने मिलकर देशवासियों को होली त्योहार की बधाई दी। जवानों ने रंगों के त्योहार को भाईचारे व अमन शांति के साथ मनाने को लेकर संदेश भी दिया। सरहद पर तैनात भारत की पहली रक्षा पंक्ति सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) साल भर देश की सरहद पर रक्षा करती है। इसके साथ ही हर त्योहार को भी मनाती है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने होलिका दहन वाले दिन एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाया। होली के जश्न में बॉलीवुड गीतों पर सबने जमकर डांस भी किया। ​

जवानों का कहना है कि जब पूरा देश नींद ले रहा होता है, तब हम जागते हैं। सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। जवानों का कहना है कि होली, खूबसूरत रंगों का त्योहार है। बीएसएफ एक मिनी भारत है और हम सब धर्म के जवानों और अधिकारियों के साथ होली मना रहे हैं। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी योगेन्द्र सिंह राठौड़ भी सरहद पर पहुंचे और जवानों को होली की शुभकामनाएं दी। डीआईजी ने जवानों को रंग लगाया और उनके साथ होली खेली। डीआईजी ने बताया कि हमारा देश ही हमारा पूरा परिवार है। सभी प्रान्त के जवान सरहद पर तैनात है और देश कि सुरक्षा कर रहे हैं ताकि पूरा देश शांति और खुशी के साथ त्योहार मना सके।

डीआईजी बीएसएफ सेक्टर नॉर्थ हेडक्वार्टर योगेंद्र सिंह राठौड़ ने इस मौके पर सभी देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर कहा- ‘सीमाओं की रक्षा करना हमारा पहला दायित्व है। हमारे जवान त्योहारों के दौरान भी पूरे जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाते है। भले ही हम अपने परिवारों से दूर हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल हमारा प्रमुख परिवार है इसलिए हम सीमा की रक्षा करते हुए उसी उत्साह के साथ होली मनाते हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर