Explore

Search

April 18, 2025 3:08 am


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत : रात को घर नहीं लौटा, सुबह सोशल मीडिया से मिली परिजनों को जानकारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के भादरा में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय उर्फ बोरा के रूप में हुई है। वह खचवाना ईंट भट्ठे पर अपने परिवार के साथ रहता था। विजय घरेलू सामान खरीदने भादरा बाजार गया था। रात को जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार ने सोचा कि वह करणपुरा ईंट भट्ठे पर रिश्तेदारों के यहां रुका होगा। अगले दिन दोपहर में परिजनों को सोशल मीडिया पर एक दुर्घटना की सूचना मिली। भादरा के राजकीय अस्पताल में जाकर देखा तो वह विजय का शव था। मृतक के पिता वीरेन्द्र ने बताया कि सिकरोड़ी और करणपुरा गांव के बीच फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे विजय को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के चंदेली मजरा ढुकईया के रहने वाले वीरेन्द्र की शिकायत पर भादरा पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसआई रणवीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर