प्रतापगढ़। जिले में शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय स्थित उपवन संरक्षक कार्यालय परिसर में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से लगी इस आग की सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने नगर परिषद को दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। तेज हवा के कारण आग की लपटें आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी थीं। कार्यालय परिसर में रखी सूखी लकड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस घटना ने वन विभाग को और अधिक सतर्क रहने का संकेत दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Read These Eight Tips About Axial Flow Fan To Double Your Business
February 11, 2026
5:59 pm
Forest arrow
February 11, 2026
5:57 pm
Open AETX Files From Email Attachments With FileViewPro
February 11, 2026
5:52 pm
Top Six Lessons About Packaging Vents To Learn Before You Hit 30
February 11, 2026
5:51 pm

उपवन संरक्षक परिसर में लगी आग : सूखी लकड़ियां जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

