Explore

Search

July 5, 2025 4:56 pm


पहाड़ी पर मिला महिला का कंकाल : बकरी चराने गए बच्चों ने देखा था; सिर, हाथ और पैर अलग-थलग पड़े थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पहाड़ी पर महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में शांति नगर मलूसर रोड स्थित पहाड़ी पर कंकाल मिला है। प्रथमदृष्टया महिला का कंकाल है। बॉडी को लगभग 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। महिला की पहचान को लेकर सभी थानों को सूचित कर दिया है। मामले में अनुसंधान जारी है कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई है।

पूर्व पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया ने बताया कि शांति नगर मालुसा रोड स्थित पहाड़ी पर कुछ बच्चे बकरी चराने के लिए पहाड़ी पर गए थे। बदबू आने पर पास जाकर बच्चों ने चेक किया तो लाश पड़ी हुई मिली थी। जिसके सिर और हाथ पैर अलग हो रखे थे। शरीर पर कोई भी मांस नहीं था। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सूचना दी गई। इसके बाद इसकी सूचना क्लॉक टावर थाना पुलिस को दी थी। कंकाल महिला का है। इसे जानवरों ने भी खाया है। यह हत्या या हादसा है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर