हनुमानगढ़। जिले के भादरा कस्बे में चोरों ने एक ही रात में दो पिकअप गाड़ियों के टायर चुरा लिए। एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहली वारदात में अरुण वाल्मीकि की पिकअप गाड़ी (नंबर एचआर 39 ई 8958) से दो टायर चोरी हुए। गाड़ी वाल्मीकि चौक के पास खड़ी थी। 14-15 मार्च की रात करीब 1:59 बजे डब्बा पिकअप में सवार चोर गाड़ी के पिछले दो टायर लेकर फरार हो गए। सुबह जब अरुण गाड़ी के पास पहुंचा तो टायर गायब थे। पड़ोस की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। इसी रात दूसरी वारदात में चोर सुभाष चंद्र की पिकअप (नंबर एचआर 38 एक्स 1702) के ड्राइवर साइड के दोनों टायर चुरा ले गए। यह गाड़ी फार्मट्रेक एजेंसी भादरा के सामने खड़ी थी। भादरा पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी हेड कॉन्स्टेबल जगदीश को सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
18Th Birthday Ideas – 10 Awesome Ideas!
March 12, 2026
7:59 pm
Top 10 Events To Celebrate On A Party Bus
March 12, 2026
7:58 pm
Le guide expert du plinko game avec ses différentes méthodes afin de réussir en 2026.
March 12, 2026
7:57 pm
Top Ten Tips To Smoking
March 12, 2026
7:57 pm

भादरा में एक रात में दो पिकअप से टायर चोरी : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, डब्बा पिकअप में आए चोर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

