धौलपुर। जिले की कोतवाली पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित सागर पाड़ा चौकी पर सघन चेकिंग की। कोतवाली के एएसआई होरी लाल ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। साथ ही संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।
चालान काटने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। जिले में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयासरत है। अन्य थानों की पुलिस भी यातायात नियमों का पालन करवाने में सहयोग कर रही है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। एएसआई ने बताया कि एसपी के निर्देश पर यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।