Explore

Search

July 6, 2025 4:48 pm


होमगार्ड आईजी संदीप सिंह ने किया निरीक्षण : जिला होमगार्ड कार्यालय में व्यवस्थाओं की समीक्षा की, जवानों से किया संवाद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। होमगार्ड के आईजी संदीप सिंह ने झुंझुनूं जिले के होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसान कॉलोनी स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जवानों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान IG संदीप सिंह ने जिले में सेवा दे रहे होमगार्ड जवानों की कार्य प्रणाली, उनकी चुनौतियों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जवानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड बल के कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और उनकी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि वे पूरी तत्परता से अपनी सेवाएं दे सकें।

आईजी संदीप सिंह ने कहा कि होमगार्ड जवानों के समायोजन, वेतन, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जवानों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को मजबूत किया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि होमगार्डों को अन्य सुरक्षाबलों की तरह लाभ मिले और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाया जाए। निरीक्षण के तहत आईजी संदीप सिंह जिले के अन्य होमगार्ड उपकेंद्रों नवलगढ़, चिड़ावा और पिलानी का भी दौरे पर है। इन दौरों के दौरान वे स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर होमगार्ड जवानों ने आईजी के सामने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने वेतन बढ़ोतरी, स्थायी भर्ती और अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी मांगें रखीं। इस पर आईजी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर