Explore

Search

March 12, 2026 11:11 am


लेटेस्ट न्यूज़

ओवर स्पीड एक्टिवा बेकाबू होकर पुलिया से गिरी : हादसे में एक्टिवा सवार बालक की मौत,एक्टिवा चला रहा नाबालिग दोस्त सीरियस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ाओवर स्पीड बेकाबू एक्टिवा पुल से नीचे गिर गया हादसे में एक बालक की मौत हो गई।जबकि एक्टिवा चला रहा दूसरा नाबालिग सीरियस है।उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मांडल थाना क्षेत्र के सीडियास गांव का है,यहां रहने वाला 12 साल का देवराज पिता प्रकाश प्रजापत अपने दोस्त सुनील ( 16 ) पिता मदन प्रजापत के साथ शुक्रवार को एक्टिवा से सीडियास से भगवानपुरा गांव जा रहा था।इसी बीच रास्ते में पुलिया पर तेज स्पीड के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया ओर वो एक्टिवा सहित पुल से नीचे गिर गए।

गिरने से दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। सुनील को तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत सीरियस है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर