Explore

Search

March 13, 2026 12:25 am


लेटेस्ट न्यूज़

साइबर ठगों से पीड़ितों को 26 हजार रुपए रिफंड कराए : पुलिस ने बैंक में तुरंत राशि होल्ड करवाई, निनाण और भादरा में हुई थी ठगी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ितों को राहत दिलाई है। भिरानी पुलिस थाने में दर्ज दोनों मामलों में पीड़ितों के पैसे वापस करवाए हैं। पहला मामला निनाण के कृष्ण का है। एक ठग ने जानकार बनकर स्कैनर के जरिए उनसे 16 हजार रुपए की ठगी की। थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में कॉन्स्टेबल विकास कुमार ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बैंक में राशि होल्ड करवाई। 14 मार्च 2025 को पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई। दूसरा मामला भादरा का है। यहां नवभारत स्टोन सीमेंट एजेंसी के मुनीम अहमद अली के साथ धोखाधड़ी हुई। 23 फरवरी 2025 को एक व्यक्ति ने सीमेंट खरीदने का झांसा दिया। उसने 7,600 रुपए की जगह 76 हजार रुपए भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा। फिर पीड़ित से 10,000 रुपए UPI से ले लिए। पीड़ित को बैलेंस चेक करने पर कोई राशि जमा नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में भी तत्काल कार्रवाई की। कोटक महिंद्रा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में राशि होल्ड करवाई गई। भादरा के न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर 10,000 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करवा दिए गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर