Explore

Search

April 20, 2025 10:14 am


चाकूबाजी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार : शांतिभंग में पकड़ा, बाजार में स्कूटी-बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले की धानमंडी थाना पुलिस ने नेहरू बाजार में चाकूबाजी मामले में 5 आरोपियों को बुधवार शाम शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चाकूबाजी के विरोध में नेहरू बाजार के व्यापारियों ने 2:30 घंटे तक दुकान बंद कर प्रदर्शन किया था। पुलिस के आश्वासन पर बाजार खोले गए थे। इसके बाद माहौल शांत हो पाया था। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में किशनपोल निवासी मोहम्मद समीर, अब्दुल मजीद, इकबाल मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन और नाड़ा खाड़ा निवासी मोहम्मद नियाज शामिल है। इन्हें पाबंद भी किया गया है। घायल साहिल का इलाज चल रहा है।

24 मार्च को सुबह 11:30 बजे बापू बाजार स्थित नाड़ा खाड़ा पार्किंग के पास स्कूटी और बाइक टकरा गई थी। यहां विवाद हो गया था। दोनों पक्ष धानमंडी थाने पहुंचे। समझौते के बाद दोनों पक्ष नेहरू बाजार के पास पहुंचे। यहां वापस आपस में भिड़ गए और चाकूबाजी की घटना हो गई। इस दौरान शैलेन्द्र, शक्ति, साहिल, नियाज और हुसैन घायल हो गए थे। भीड़ जुटने और माहौल गर्माने पर 6 थानों के जाब्ते ने मोर्चा संभाला।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर