भरतपुर। डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने साइबर ठगी करते हुए 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी साइबर ठग एक गैंग बनाकर अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी कर रहे थे। आरोपियों से 17 मोबाइल, 2 ATM, 2 फर्जी सिम कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 बाइक, 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कामां थाना अधिकारी अनिल गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज हुई शिकायतों की लोकेशन नंदेरा इन बास गांव के पास एक नहर के पास मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां करीब 13 साइबर ठग मोबाइल चलाते हुए नजर आए। पुलिस ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ा। सभी आरोपियों की तलाशी ली गई तो, उनके पास 17 मोबाइल, 2 ATM, 2 फर्जी सिम कार्ड, 1 लैपटॉप, 2 बाइक, 1 ट्रैक्टर जब्त किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्सटॉर्शन के जरिए साइबर ठगी करते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर सस्ते वाहनों को बेचने के लिए विज्ञापन डालते हैं और, जो लोग उनसे संपर्क करते हैं। वह उन्हें झांसे लेकर ठगी करते हैं। फ्री मोबाइल रिचार्ज करने का एक फर्जी लिंक भेजते हैं। जैसे उस लिंक को लोग खोलते हैं। तभी लोगों के खातों की डिटेल्स साइबर ठगों के पास पहुंच जाती है। जिसके बाद वह लोगों के मोबाइल से पैसे निकाल लेते हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।