Explore

Search

April 25, 2025 9:08 am


लेटेस्ट न्यूज़

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग : गोली लगने से नाबालिग घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के गरबा पुरा गांव में शुक्रवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। विवाद के बाद फायरिंग में एक नाबालिग घायल हो गया। घटना के समय करन अपने घर के बाहर खड़ा था। गांव के दो व्यक्ति भूरा और सौरभ के बीच झगड़ा चल रहा था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली पास में खड़े करण के पैर में लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल नाबालिग को तुरंत धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। घायल के चचेरे भाई परमाल सिंह ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश जारी है। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर