Explore

Search

February 12, 2026 8:12 pm


बेटी के ससुराल के सामने से ट्रैक्टर चोरी, पुलिस जुटी तलाश में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के सदर थाना इलाके में ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। पिता अपनी बेटी से मिलने के लिए उसके ससुराल आया था। बेटी के ससुराल के सामने से ही रात के समय चोर ट्रैक्टर चोरी करके ले गए। जब पिता सुबह उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काछवा निवासी किशनलाल ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि 27 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर अपनी बेटी के ससुराल पुरां बड़ी गए थे। उन्होंने रात को ट्रैक्टर को बेटी के ससुराल के सामने ही खड़ा कर दिया। वह खाना खाकर आराम से सो गए। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर गायब मिला। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन ट्रैक्टर का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर