Explore

Search

February 12, 2026 8:13 pm


किशोरपुरा में जोहड़ में आग लगी : सूखी झाड़ियों के कारण फैली; फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। जिले के किशोरपुरा गांव स्थित जोहड़ में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं और बगड़ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह अज्ञात कारणों से जोहड़ में आग भड़क उठी। वहां मौजूद सूखी झाड़ियां के कारण आग तेजी से फैल गई। हवा के चलते आग और भी भयावह होती गई, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग की भयावहता को देखते हुए चिड़ावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची, जिसमें अनिल कुमार और नरेश चौधरी मौजूद थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पिलानी, झुंझुनू और बगड़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद है और राहत कार्यों में जुटी हुई है। दमकल विभाग की टीमें आग को बुझाने में लगी हुई हैं। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों को आग के पास न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर