करौली। जिले के मासलपुर गेट के पास बागुर में एक कुएं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढोली का हार निवासी जुनैद बेग पुत्र फीक बेग के रूप में हुई। सोमवार सुबह पौने 7 बजे सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम को कुएं में बच्चे के गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस टीम इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने कुएं में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। शव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि जुनैद रविवार से घर से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बचाव कार्य में सिविल डिफेंस के राम अवतार, जयदेव, फरमान, भूपेंद्र, बृजभूषण और तरुण समेत अन्य जवान मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
“Math Tuition for Secondary 4 Students: Your Key to O-Level Success Lah”
March 10, 2026
1:16 am
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am

कुएं में डूबने से बच्चे की मौत : रविवार से था लापता, 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

