Explore

Search

March 10, 2026 4:57 am


पूर्व केंद्रीय मंत्री आग में झुलसी : गणगौर की पूजा के दौरान हुआ हादसा, चुन्नी ने आग पकड़ी थी; अहमदाबाद रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास आरती करने के दौरान झुलस गई। जानकारी के अनुसार, उनकी साड़ी में आग लग गई। उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया है। व्यास के बेटे गोपाल शर्मा ने बताया कि वह फार्म हाउस पर गए हुए थे। उन्हें आग लगने की सूचना मिली। पहुंचे तो बताया गया कि वे गणगौर का पूजन कर रही थी। इसी दौरान चुन्नी में आग गई। नीचे जल रहे दीपक के कारण उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें संभाला। इसके बाद उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में दिखाने के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर